Breaking News

ईद अवकाश के चलते बदली तारीख: अब 23 मार्च को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। जिले में 21 मार्च (तृतीय शनिवार) को प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह कार्यक्रम 23 मार्च (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा। यह परिवर्तन ईद-उल-फितर के सार्वजनिक अवकाश के चलते किया गया है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार यदि निर्धारित तिथि पर अवकाश पड़ता है, तो कार्यक्रम को अगले कार्यदिवस में आयोजित किया जाता है।
इसी क्रम में 21 मार्च को प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 23 मार्च को आयोजित होगा। प्रशासन ने सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डायट में शिक्षक संकुल बैठक, 685 शिक्षकों को दी गई नई शैक्षिक योजनाओं की जानकारी

Spread the loveबदायूं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शिक्षक-शिक्षा योजना के अंतर्गत जनपद …

error: Content is protected !!