Breaking News

अप्रैल में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान: बदायूँ में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां तेज

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अप्रैल माह में विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ‘दस्तक अभियान’ संचालित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभाग भी मिलकर जागरूकता और रोकथाम के कार्य करेंगे। अभियान के तहत 28 मार्च तक माइक्रोप्लान तैयार कर लिया जाएगा, जबकि 30 मार्च को जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित होगी।
तैयारियों के क्रम में 23-24 मार्च को ब्लॉक स्तर पर नोडल अध्यापकों की संवेदीकरण बैठक, 24 से 27 मार्च तक नगर निकायों में बैठकें तथा 27-28 मार्च को ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारियों की संवेदीकरण बैठकें आयोजित की जाएंगी।
इसके अलावा दस्तक अभियान से पूर्व 4 से 8 अप्रैल के बीच आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!