Breaking News

अकीदत के साथ मनाया गया हजरत लटूरी पीर का सालाना उर्स, चादरपोशी कर मांगी दुआएं

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। शहर के मोहल्ला खाकरोवान मुस्तफागंज स्थित हजरत लटूरी पीर रहमतुल्लाह अलैहि का सालाना उर्स इस वर्ष भी पूरे अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर दरगाह पर हाजिरी लगाई।
गुरुवार देर शाम मरहूम अफसर खां के आवास से आरिफ खान एवं शारिफ खान के नेतृत्व में चादर लेकर जुलूस निकाला गया, जो दरगाह शरीफ पहुंचा। इससे पहले नातख्वां हजरात ने बेहतरीन नात और मनकबत पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया।
दरगाह पर पहुंचकर अकीदतमंदों ने चादरपोशी की और अपने परिवार, समाज और देश की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। देर रात कुल की फातिहा के बाद लंगर का वितरण किया गया।
इस मौके पर मौलाना मुस्तकीम, साबिर खां, शम्स मुजाहिदी बदायूंनी, नसीम खां, राशिद खान, नसीम अख्तर, यामीन खां, यासीन खान, मु0 हमजा अली खान, हसनैन अली खां, फैसल, अदनान, जुनैद, अब्दुल, आतिफ, मुहम्मद अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उर्स के दौरान पूरे क्षेत्र में भाईचारा और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नवरात्रि व ईद को लेकर बिसौली में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Spread the loveबिसौली। आगामी नवरात्रि और ईद-उल-फितर के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए …

error: Content is protected !!