Breaking News

अलविदा जुमे की नमाज के दौरान युवक की साइकिल चोरी, CCTV में कैद वारदात

Spread the love

बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित जामा मस्जिद में जुमा अलविदा की नमाज के दौरान एक युवक की साइकिल चोरी हो गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दिधौनी निवासी नबी आलम ने बताया कि वह अलविदा जुमे की नमाज अदा करने जामा मस्जिद पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी साइकिल इस्लामियां इंटर कॉलेज परिसर में खड़ी कर दी थी। नमाज के बाद लौटने पर साइकिल गायब मिली।
काफी देर तक आसपास तलाश करने के बावजूद साइकिल का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें एक युवक साइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गीत गुलमोहर’ में गूँजेंगे प्रेम, प्रकृति और कविता के स्वर

Spread the love‘ बदायूं। साहित्य और संस्कृति के विविध पक्षों को समर्पित संस्था आचमन फाउंडेशन …