Breaking News

तेज रफ्तार का कहर: हादसे में घायल किशोरी ने तोड़ा दम, गांव में मचा कोहराम

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी/बदायूँ
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना रफीनगर गांव के पास की है, जहां शनिवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में संभल निवासी काले सिंह, नरेश और मिश्रीपुर मुकइया गांव की 14 वर्षीय कुसुम पुत्री ढाकन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
सूचना पर पहुंची मुजरिया थाना पुलिस ने घायलों को तत्काल बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान किशोरी कुसुम ने दम तोड़ दिया।
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

48 घंटे में बाइक लूट का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। बिसौली पुलिस ने आसफपुर रोड बिजलीघर के पास हुई बाइक लूट का …