Breaking News

नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी
बिल्सी। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को नगर के मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। भक्तों ने मां कूष्मांडा की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित हनुमानगढ़ी देवी मंदिर, मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर और देववाणी मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने मां का जलाभिषेक कर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
वहीं मोहल्ला संख्या दो स्थित नीलकंठेश्वर महाराज मंदिर एवं मुख्य बाजार के कुटी मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर मां की आराधना की। मंदिर परिसर दिनभर भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा, जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!