Breaking News

बदायूं में वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, विशेष अभियान में कई गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
अभियान के दौरान थाना वजीरगंज पुलिस ने करकटपुर निवासी अवरार अली को संबंधित मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहीं थाना उघैती पुलिस ने उघती पट्टी शर्की निवासी वीरेन्द्र मिश्रा को गिरफ्तार किया।
थाना बिसौली पुलिस ने पठानटोला निवासी सावेज को धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में वांछित होने पर गिरफ्तार किया। इसी क्रम में थाना हजरतपुर पुलिस ने गढ़िया शाहपुर निवासी कप्तान को संबंधित मामले में पकड़ा।
इसके अलावा थाना बिनावर पुलिस ने कस्बा बिनावर निवासी विनय को भी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …