Breaking News

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा गिरा, कई मजदूरों के दबने की आशंका; रेस्क्यू जारी

Spread the love


प्रयागराज। जिले के फाफामऊ क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक कोल्ड स्टोरेज भवन का हिस्सा गिरने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मलबे में कई मजदूरों के दबने की आशंका जताई जा रही है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूत्रों के मुताबिक, हादसे के बाद परिसर से अमोनिया गैस के रिसाव की भी बात सामने आई है, जिसके चलते आसपास के क्षेत्र में सावधानी बरती जा रही है। स्थानीय लोग एहतियातन मुंह पर कपड़ा बांधकर नजर आए।
प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है, जबकि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर मौजूद बताई जा रही हैं। कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की जानकारी सामने आई है।
हालांकि, जनहानि को लेकर अलग-अलग सूचनाएं मिल रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और राहत कार्य प्राथमिकता के आधार पर जारी है। स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!