Breaking News

रोवर्स-रेंजर्स शिविर में आपदा प्रबंधन व आत्मरक्षा की दी ट्रेनिंग

Spread the love

बदायूं। नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कॉलेज में आयोजित रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर में छात्रों को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने, तंबू निर्माण और विषम परिस्थितियों में स्वयं को तैयार रखने का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सक्सेना द्वारा स्काउट ध्वज फहराकर किया गया। उन्होंने युवाओं से अपनी क्षमताओं को विकसित कर श्रेष्ठ नागरिक बनने का आह्वान किया।
जिला रोवर आयुक्त डॉ. मनवीर सिंह ने कहा कि स्काउटिंग कठिन परिस्थितियों में जीवन जीने की कला सिखाती है। वहीं पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने वैश्विक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं को जागरूक और जिम्मेदार बनने की जरूरत बताई।
इस दौरान शिक्षकों ने शिविर का निरीक्षण कर रोवर्स और रेंजर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर प्रभारी डॉ. लक्ष्य सिंह चौधरी और डॉ. नीतू गुप्ता के मार्गदर्शन में टीमों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम में डॉ. बीएन शुक्ला, डॉ. विक्रांत उपाध्याय, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. धर्मेश शर्मा, डॉ. आरबी पाठक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ी की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सर्वेश शर्मा बनीं अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक ब्लॉक जगत सभागार में …