Breaking News

तहसीलदार–अधिवक्ताओं के विवाद का हुआ समाधान, हड़ताल समाप्त

Spread the love

दातागंज। तहसीलदार न्यायालय में चल रहा तहसीलदार और अधिवक्ताओं के बीच विवाद आखिरकार सुलझ गया है। लंबे समय से चल रही हड़ताल अब समाप्त कर दी गई है और न्यायालय का कार्य सुचारु रूप से शुरू करने पर सहमति बन गई है।
बताया जाता है कि तहसीलदार रामचंद्र सिंह और कुछ अधिवक्ताओं के बीच हुए विवाद के चलते कार्य प्रभावित हो रहा था। इस मामले की जानकारी बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश तक पहुंचाई गई थी, जिसके बाद उच्च स्तर पर भी संज्ञान लिया गया।
अपर जिला अधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में बार प्रतिनिधि मंडल और तहसीलदार को बुलाकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी, जिसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मौजूदगी में आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर लिया गया।
समझौते के तहत दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने पर सहमति जताई है। इसके साथ ही निर्णय लिया गया कि अगले दिन से तहसीलदार न्यायालय में कार्य सामान्य रूप से शुरू होगा।
समझौते के समय बार अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, महासचिव संतोष कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुखपाल सिंह यादव सहित कई अधिवक्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!