Breaking News

जैविक किसान मेले में किसानों को दी गई प्राकृतिक खेती की जानकारी

Spread the love

उसावा (बदायूं)। नमामि गंगे जैविक खेती परियोजना के अंतर्गत विकास खंड परिसर उसावा में कृषक गोष्ठी एवं जैविक किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेन्द्र विक्रम सिंह ने की।
मेले का आयोजन कार्यदायी संस्था वायोसर्ट इंटरनेशनल द्वारा किया गया, जिसमें किसानों को जैविक खेती के लाभों और तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला परियोजना समन्वयक ने रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। वहीं सहायक विकास अधिकारी कृषि ने जैविक विधि से दीमक और फफूंदजनित रोगों की रोकथाम के उपाय बताए। नमामि गंगे के जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा ने फसलों में पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी।
डॉ. आर.एस. सिंह ने जैविक फसलों में रोग एवं कीट नियंत्रण के तरीकों पर प्रकाश डाला। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, प्रमाणीकरण संस्था के प्रतिनिधि, एलआरपी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!