Breaking News

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 25 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Spread the love

सहसवान (बदायूं)। तहसील सहसवान में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी केशव कुमार ने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापरक और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान कुल 25 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
प्रभारी डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता का फीडबैक लिया जाता है, इसलिए कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस सोमवार को आयोजित किया गया, क्योंकि शनिवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश था।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व की 9, पुलिस की 2, विकास विभाग की 5 तथा अन्य विभागों की 9 शिकायतें शामिल रहीं।
इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!