Breaking News

नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

बिल्सी। नगर के देवी मंदिरों में सोमवार को नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों ने जलाभिषेक कर मां का आशीर्वाद लिया।
भक्तों का मानना है कि मां स्कंदमाता की पूजा से मोक्ष के द्वार खुलते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इन्हें पद्मासना देवी के रूप में भी पूजा जाता है। सच्चे मन से आराधना करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।
नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित हनुमानगढ़ी देवी मंदिर, मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, शीतला देवी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर और देववाणी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
पूरे दिन मंदिरों में भक्ति भाव का माहौल बना रहा और देवी भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुकान में लाखों की चोरी

Spread the loveबिल्सी। बिल्सी- बदायूं हाईवे पर इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी …