Breaking News

5 लाख तक फ्री इलाज का मौका—बिसौली में आयुष्मान कार्ड बनवाने को तेज हुआ अभियान

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बिसौली (बदायूँ)
बिसौली। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को बड़ी राहत दी जा रही है। पात्र लाभार्थियों को अब सरकारी और निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि जिनके पास अंत्योदय राशन कार्ड है, वे सभी इस योजना के शत-प्रतिशत लाभार्थी हैं।
उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्ति अपने नजदीकी कोटेदार या चिन्हित केंद्रों पर जाकर आसानी से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। साथ ही कोटा डीलरों से अपील की गई है कि वे क्षेत्र के सभी पात्र लोगों का कार्ड बनवाने में सक्रिय सहयोग करें।
पूर्ति निरीक्षक ने जोर देते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस महत्वपूर्ण योजना से वंचित न रहे, इसलिए सभी को आगे आकर इसका लाभ लेना चाहिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!