Breaking News

EVM-VVPAT वेयरहाउस का सख्त पहरा—DM बोले पूरी तरह सुरक्षित, 10 अप्रैल को आएगी नई वोटर लिस्ट

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 पर चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वेयरहाउस में रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनें पूरी तरह सुरक्षित हैं। यहां 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहता है और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। व्यवस्थाओं को देखकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी संतोष जताया।
इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण के तहत 10 अप्रैल 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरा किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह सके।
बैठक में संबंधित अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!