Breaking News

एडमिशन का सुनहरा मौका: त्रिवेणी इंटर कॉलेज में रजिस्ट्रेशन मेला आज, छात्रों का होगा सम्मान

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिसौली। क्षेत्र के त्रिवेणी इंटर कॉलेज भटपुरा में गुरुवार को कक्षा 9 एवं 11 में प्रवेश के लिए भव्य रजिस्ट्रेशन मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, मेले में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा, जिससे उन्हें प्रोत्साहन मिल सके। इसके साथ ही आसपास के सभी कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं तथा कक्षा 10 पास या कक्षा 10 की परीक्षा दे चुके (जिनका परिणाम अभी आना शेष है) विद्यार्थी भी इस मेले में भाग लेकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विद्यालय प्रशासन ने अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। यह मेला न केवल प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाएगा, बल्कि छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए बेहतर मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …