Breaking News

सड़क पर उतरी पुलिस: बिसौली में ताबड़तोड़ पैदल गश्त, संदिग्धों पर कड़ी नजर

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान
बिसौली। नगर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोतवाली पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पैदल गश्त कर चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया।
गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी और आम नागरिकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि किसी ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि इस गश्त का मुख्य उद्देश्य जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और अपराधियों पर लगातार निगरानी बनाए रखना है, ताकि किसी भी घटना को होने से पहले ही रोका जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच संवाद मजबूत होने से अपराध नियंत्रण में मदद मिलती है।
इस दौरान एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, महिला एसआई पूजा तोमर, एसआई तिलक राम, एसआई हितेश कुमार, सुंदर सिंह, अभिषेक गोयल, राजीव कुमार, रवि कुमार, पुष्पेंद्र, राघव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!