Breaking News

शपथ के साथ विकास का संकल्प: दातागंज में नवनियुक्त सभासदों ने संभाली जिम्मेदारी

Spread the love

संवाददाता: अमित वर्मा
दातागंज। नगर पंचायत उसावा में आयोजित समारोह में नवनियुक्त सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने दायित्वों का विधिवत निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष पति अनिल सिंह चौहान, नगर पंचायत उसावा के अधिशासी अधिकारी देवेंद्र कुमार गौतम तथा दातागंज के एसडीएम भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान राजकुमार गुप्ता, शेरसिंह सागर और तुलसीराम को दातागंज न्यायिक एसडीएम रिपुदमन द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने नवनियुक्त सभासदों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। साथ ही उनसे अपेक्षा की गई कि वे जन-आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर के सुंदरीकरण और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
वक्ताओं ने ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। सभी ने दातागंज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह, वर्तमान मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी, नारायण गुप्ता, डीके गुप्ता, अरुल प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पवन कुमार गुप्ता, ओमेंद्र कश्यप सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …