Breaking News

ढोल-नगाड़ों के बीच शुरू हुआ 7 दिवसीय मेला: विधायक हरीश शाक्य ने किया शुभारंभ, उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल जसा पट्टी स्थित मां खेड़े वाली देवी मंदिर पर लगने वाला सात दिवसीय पारंपरिक मेला बीती मंगलवार रात विधि-विधान के साथ शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य एवं कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी सुखवीर सिंह चौहान ने फीता काटकर किया।
इस दौरान विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि मेलों के आयोजन से समाज में भाईचारा बढ़ता है और लोगों को अपनी संस्कृति एवं सभ्यता से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि इस मेले का आयोजन पिछले 29 वर्षों से समाज के सहयोग से लगातार किया जा रहा है, जो क्षेत्र की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का भी कार्य करते हैं। इस बार यह मेला 30 मार्च तक चलेगा, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंच रहे हैं।
इस मौके पर मेला कमेटी के संरक्षक सोनू सिंह, पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, राहुल शाक्य, अर्जुन सिंह चौहान, ब्रज मोहन सिंह, हेमेंद्र सिंह चौहान, सुधीर श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा, श्रीराम सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …