Breaking News

63 रन का स्कोर भी बना पहाड़: पारस की हैट्रिक से वारियर्स की सनसनीखेज जीत

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरतौल में चल रहे सिरतौल प्रीमियर लीग (एसपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। सिरतौल वारियर्स और सिरतौल सुपर इंडियन के बीच खेले गए मैच में कम स्कोर के बावजूद वारियर्स टीम ने शानदार गेंदबाजी के दम पर जीत दर्ज कर ली।
टॉस जीतकर सुपर इंडियन के कप्तान मोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जो शुरुआत में सही साबित हुआ। वारियर्स की पूरी टीम 9.1 ओवर में मात्र 63 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से पारस सिंह ने 24 रन, सुमित ने 16 और भोले दीक्षित ने 6 रन बनाए।
गेंदबाजी में सुपर इंडियन के कप्तान मोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि आरव उपाध्याय ने 4 विकेट और अंकुर शर्मा ने 1 विकेट हासिल किया।
64 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर इंडियन टीम दबाव में बिखर गई। टीम के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर आउट होते रहे। अंकुर शर्मा ने 11, मोहित शर्मा ने 10, कपिल ने 8 और आरव उपाध्याय ने 5 रन बनाए। पूरी टीम 61 रन पर सिमट गई।
वारियर्स की ओर से गेंदबाजी में पारस सिंह ने हैट्रिक सहित 5 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया। कप्तान तेजवीर ने 2 विकेट, विक्की ने 2 और अमन शर्मा ने 1 विकेट लिया।
ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए पारस सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
इस दौरान आयोजन समिति के पवन उपाध्याय, कपिल गुप्ता, सचिन शर्मा, आशीष पाठक, सर्वेश उपाध्याय, बिजेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, प्रदीप गुप्ता सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …