Breaking News

भक्ति में डूबा बिल्सी: आकर्षक झांकियों के साथ निकली भव्य राम जन्मोत्सव शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। नगर के कछला बस स्टैंड के निकट स्थित मनकामेश्वर चामुंडा देवी मंदिर के तत्वावधान में बुधवार को भगवान राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों और भक्तिमय माहौल ने पूरे नगर को राममय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में विधि-विधान से हवन-यज्ञ के साथ हुई। इसके बाद शाम करीब छह बजे विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य और कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने भगवान गणेश जी का तिलक कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—चंद्रशेखर आजाद मार्केट, बालाजी चौक, सर्राफा बाजार, बंबा चौराहा, मुख्य बाजार और कटरा बाजार होते हुए मोहल्ला संख्या आठ तक पहुंची। इसके बाद थाना रोड और खैरी रोड से होते हुए पुनः मंदिर पर आकर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। एटा से आई भगवान गणेश, राम-सीता, साईं बाबा, शंकर-पार्वती और मां दुर्गा के नौ रूपों की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
शोभायात्रा को सफल बनाने में पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, आदित्य माहेश्वरी, रजनीश शर्मा, मनीष पाल वार्ष्णेय, परमानंद, पंकज वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, राजीव माहेश्वरी, श्रीकृष्ण आर्य, नवरतन, मनोज कुमार सहित कई लोगों का विशेष सहयोग


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …