Breaking News

शिक्षकों का फूटा गुस्सा: 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा, बोले– “अब और नहीं सहेंगे उपेक्षा”

Spread the love

उसहैत।
शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एक बार फिर आवाज बुलंद कर दी है। ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी भरे लहजे में कहा कि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन की राह भी अपनाई जा सकती है।
बीआरसी कार्यालय पर दिए गए ज्ञापन में संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामसेवक वर्मा, मंत्री अरविन्द कुमार यादव, कोषाध्यक्ष योगेश कुमार शाक्य, लाभेश यादव, गौरव कुमार और विपिन गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने शिक्षकों की गंभीर समस्याओं को उठाया। उन्होंने बताया कि मिड डे मील (एमडीएम) की कन्वर्जन कास्ट पूरी नहीं मिल रही है, फल वितरण का भुगतान अटका हुआ है और कई शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं अभी तक पूर्ण नहीं हो पाई हैं।
इसके अलावा प्रोन्नत वेतनमान व चयन वेतनमान समय से लागू न होने से शिक्षकों में भारी नाराजगी है। संघ ने बीआरसी पर पटल सहायक और सूचना सहयोगी की नियुक्ति सुनिश्चित करने, साथ ही पाठ्यपुस्तकों को समय से विद्यालय स्तर तक पहुंचाने की व्यवस्था करने की भी मांग की।
खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। हालांकि शिक्षकों ने साफ किया कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर समाधान चाहिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!