बिसौली।
कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने हाल ही में द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने राष्ट्रपति को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान व्यक्त किया और अपने संसदीय क्षेत्र कैराना की जनता की ओर से अभिवादन भी प्रेषित किया।
हालांकि यह एक औपचारिक भेंट थी, लेकिन सूत्रों के अनुसार इकरा हसन ने इस अवसर पर कैराना क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों का भी संक्षिप्त जिक्र किया। चर्चा है कि उन्होंने किसानों की परेशानियों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया।
इकरा हसन अपनी सादगी और प्रभावी संवाद शैली के लिए जानी जाती हैं, और अक्सर बड़े मंचों पर भी अपने क्षेत्र की आवाज मजबूती से रखती हैं। उनकी इस मुलाकात को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इधर नगर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता काजी शाहनवाज खान, नगर अध्यक्ष वाजिद खान, हाजी तस्लीम खां, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र सिंह यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat