Breaking News

तेल-गैस कारोबारियों में हड़कंप: पूर्ति विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, कालाबाजारी पर कड़ी चेतावनी

Spread the love

बिसौली।
उपभोक्ताओं को पेट्रोलियम पदार्थ और एलपीजी गैस सिलेंडर की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ति विभाग ने गुरुवार को सख्त रुख अपनाते हुए तहसील क्षेत्र में ताबड़तोड़ निरीक्षण अभियान चलाया। पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने आधा दर्जन पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों की गहन जांच की, जिससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने शमशेर ऑटोमोबाइल्स, हनुमान एनर्जी, रघुवीर फिलिंग स्टेशन, जय शिव इंडेन गैस एजेंसी, नायरा एंड फ्यूल ऑफ सर्विस, जे.के. फिलिंग स्टेशन और फार्मर एग्रो सर्विस सेंटर समेत कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं की बारीकी से पड़ताल की गई।
पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि किसी भी पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी के खिलाफ कालाबाजारी, स्टाफ छिपाने या वितरण में अनियमितता की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के हितों से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी छापेमारी आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि आम जनता को बिना किसी परेशानी के पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!