Breaking News

दुर्गाष्टमी-रामनवमी पर रंगारंग झांकियों की धूम: छात्रों ने मोहा मन, मां काली का अखाड़ा रहा आकर्षण का केंद्र

Spread the love

बिल्सी।
श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में दुर्गाष्टमी और रामनवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया और पूरा परिसर भक्ति व उल्लास से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना द्वारा आदिशक्ति मां दुर्गा और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद जूनियर व प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए नौ देवियों की सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। वहीं मां काली का अखाड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे मुख्य अतिथियों ने सबसे अधिक सराहा।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने छात्रों की प्रतिभा की जमकर प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डायरेक्टर शेखर सक्सेना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कॉलेज के एमडी आशीष सक्सेना ने विद्यार्थियों को नवरात्रि के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। सभी कार्यक्रम अंबिका चौहान और सोनम के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या शिल्पी सक्सेना, वाइस प्रिंसिपल ओमकिशन शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटर जे.पी. सिंह, दिनेश माथुर, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर अंबिका, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर उमेश गुप्ता, जूनियर कोऑर्डिनेटर चेतन वार्ष्णेय, गौरव श्रीवास्तव, पूजा, अंशिका राठौर, अंजली राठौर, सिद्धार्थ, कमल, अन्वी सक्सेना, सारांश सक्सेना सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!