Breaking News

अपग्रेड के नाम पर 7 घंटे का पावर कट: मुजरिया सब स्टेशन पर 27 मार्च को ठप रहेगी बिजली

Spread the love

मुजरिया।
क्षेत्रवासियों को शुक्रवार, 27 मार्च को लंबे बिजली कट का सामना करना पड़ेगा। 33/11 केवी मुजरिया विद्युत सब स्टेशन पर मशीनों के उच्चीकरण (अपग्रेड) कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
विभागीय जानकारी के अनुसार सब स्टेशन पर वीसीबी (VCB) स्थापित करने एवं मशीनों को बदलने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य कैपिटल इलेक्टेक प्राइवेट लिमिटेड व एपीएनएलपी एसोसिएट्स फर्म द्वारा किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुचारु बनाने के लिए किया जा रहा है। हालांकि इस दौरान क्षेत्र की आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी, जिससे आम उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी कार्य निपटा लें और सहयोग बनाए रखें, ताकि कार्य समय से पूरा हो सके और भविष्य में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …