Breaking News

सम्राट अशोक जयंती पर गूंजे एकता के संदेश: विधायक हरीश शाक्य ने बताया—‘अहिंसा ही असली शक्ति’

Spread the love

बिल्सी।
बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में सम्राट अशोक महान की जयंती सर्व समाज के सहयोग से बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने किया, जहां बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य बना दिया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन हमें नेतृत्व, सेवा और त्याग की अनमोल सीख देता है। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने युद्ध की विभीषिका को त्यागकर धर्म, करुणा और शांति का मार्ग अपनाया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक केवल एक महान शासक ही नहीं, बल्कि “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को जन-जन तक पहुंचाने वाले सच्चे राष्ट्रनायक थे। उनके आदर्श—अहिंसा, दया और सत्य—आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
विधायक ने क्षेत्रीय जनता से आह्वान किया कि सभी लोग सम्राट अशोक के जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं और एक बेहतर, समरस और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी भारती, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, अर्जुन सिंह, आदित्य माहेश्वरी, मोहित गुप्ता, अजय प्रताप, राहुल देव शाक्य, अनुराग शाक्य, गगन राठी, नवनीत शाक्य, पीयूष राठी, दीपक चौहान, आचार्य संजीव रूप, जयप्रकाश शाक्य, अमित मिश्रा, मदन लाल फौजी, सुनील शाक्य, मनोज शाक्य, सत्यपाल वार्ष्णेय, लोकेश वार्ष्णेय, मनोज पाल, विक्की वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, अवधेश लड्डा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!