Breaking News

नवरात्रि में दिखी सियासत और आस्था की संगम तस्वीर: सांसद आदित्य यादव ने मंदिरों में टेका माथा, मेले में लिया जनसमस्याओं का जायजा

Spread the love


बदायूं।
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने गुरुवार को पूरे दिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आस्था और जनसंपर्क का अनोखा संगम पेश किया। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की, वहीं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः मां काली नगला मंदिर, बदायूं से हुई, जहां सांसद ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन किया। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच उन्होंने फल वितरण कर नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के अंबियापुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने सम्राट अशोक महान की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने अहिंसा, धर्म और मानवता के मूल्यों को स्थापित कर विश्व को नई दिशा दी। कलिंग युद्ध के बाद शांति और बौद्ध धर्म को अपनाना उनके महान व्यक्तित्व का प्रतीक है।
इसके पश्चात सांसद गुन्नौर क्षेत्र के ग्राम कादराबाद पहुंचे, जहां मां काली मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं ग्राम सिहोरा स्थित श्री समाधि बाबा आश्रम में आयोजित भव्य नवरात्रि मेले में भी उन्होंने सहभागिता की और विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि नवरात्रि भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर विधायक गुन्नौर राम खिलाड़ी यादव, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, हाजी बिट्टन, राजेश यादव, आर.के. शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में सीओई सीनियर्स की अविस्मरणीय विदाई, कल्चरल इवेंट्स ने समारोह में बांधा समां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई में बीटेक-सीएसई की फेयरवेल …

error: Content is protected !!