Breaking News

सर्व लोकहित” का गूंजा संदेश: बिल्सी में सम्राट अशोक जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, झांकियों ने मोहा मन

Spread the love


बिल्सी।
नगर के सम्राट अशोक चौक पर सम्राट अशोक महान की 2330वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान क्षेत्र भर से आए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण “जय सम्राट अशोक” के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने क्षेत्रवासियों के साथ सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता भी देखने को मिली।
जयंती के मौके पर क्षेत्रवासियों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि ममता शाक्य रहीं।
अपने संबोधन में ममता शाक्य ने कहा कि “सर्व लोकहित” सम्राट अशोक के शासन का मूल मंत्र था। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक अखंड भारत के निर्माता थे और उन्होंने जनकल्याण को सर्वोपरि रखा। उनका कथन “समस्त प्रजा मेरी संतान है” आज भी समाज को प्रेरणा देता है।
मौर्य शाक्य कुशवाहा सैनी महासभा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक विश्व के महानतम शासकों में से एक थे, जिन्होंने महात्मा बुद्ध के उपदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया। वहीं गजेंद्र सिंह तोमर ने उनके जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन, शांति, अहिंसा और धम्म के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन राकेश शाक्य ने किया। इस अवसर पर पीडी सिंह, शिव शंकर, डॉ. चेतराम मौर्य, डॉ. बी.पी. मौर्य, राममूर्ति मौर्य, हरिओम सैनी, महिपाल मौर्य, रामगोपाल, एडवोकेट श्योराज शाक्य, मोहर सिंह शक्ति, गुड्डू शाक्य, गंगा सहाय, नीरज शाक्य, किशन पाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!