Breaking News

अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब: महागौरी के दर्शन को मंदिरों में लगी लंबी कतारें

Spread the love


बिल्सी।
बृहस्पतिवार को नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के अवसर पर नगर के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की आराधना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में पहुंची और पूरे दिन भक्ति का माहौल बना रहा।
नगर के हनुमानगढ़ी देवी मंदिर में सबसे अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। इसके अलावा मोहल्ला संख्या पांच स्थित दुर्गा मंदिर, शीतला देवी मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर और देववाणी मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
वहीं मोहल्ला संख्या दो स्थित नीलकंठेश्वर महाराज मंदिर और कुटी मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर मां की आराधना की। मंदिर परिसरों में “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!