Breaking News

एसपीएल में ‘सुपर इंडियन’ का धमाका: 40 पर समेटा, 5 ओवर में जीत—अंश शर्मा बने हीरो

Spread the love

बिल्सी।
तहसील क्षेत्र के गांव सिरतौल में चल रहे सिरतौल प्रीमियर लीग (एसपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में सिरतौल सुपर इंडियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिरतौल सुपर किंग को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हरा दिया। मैच में हरफनमौला खेल दिखाने वाले अंश शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर सुपर इंडियन के कप्तान मोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। सुपर किंग की टीम विपक्षी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 7 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई। पूरी टीम महज 40 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अभय गुप्ता ने 18 रन, सोनू ने 12 और अखिल ने 7 रन बनाए।
गेंदबाजी में मोहित शर्मा ने 3 विकेट झटके, जबकि आरव उपाध्याय और दिनेश ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। तीन बल्लेबाज रन आउट भी हुए।
41 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर इंडियन टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए महज 5 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। अंश शर्मा ने 24 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कपिल और मोहित ने 6-6 रन का योगदान दिया।
हालांकि सुपर किंग की ओर से अखिल पाठक ने 3 विकेट लेकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
मैच के बाद अंश शर्मा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर आयोजक समिति के पवन उपाध्याय, गफ्फार गौरी, आशीष पाठक, भुवनेश गौड़, अनुज गौड़, शनि शाक्य, अवधेश शाक्य, कमल कुमार और गौरव शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र में खेल प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!