Breaking News

घर से निकला मासूम, बाजार में भटका: पुलिस की तत्परता से सकुशल मिला 3 साल का बच्चा

Spread the love

बिल्सी।
नगर में एक तीन वर्षीय मासूम के घर से निकलकर रास्ता भटक जाने का मामला सामने आया, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि कोतवाली पुलिस की तत्परता से बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला संख्या 8 निवासी एक परिवार के यहां दिल्ली से आया तीन साल का बच्चा खेलते-खेलते घर से निकल गया और बाजार की ओर पहुंच गया। रास्ता भटक जाने के कारण वह काफी देर तक रोता हुआ इधर-उधर घूमता रहा।
इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर बच्चे पर पड़ी। उन्होंने उससे जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी स्पष्ट नहीं बता सका। इसके बाद लोगों ने मानवता दिखाते हुए बच्चे को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे की सूचना प्रसारित की। सूचना मिलते ही परिजन कोतवाली पहुंचे, जहां पहचान के बाद बच्चे को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया गया।
मासूम के सकुशल मिलने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने पुलिस व स्थानीय लोगों का आभार जताया।
इस दौरान कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने परिजनों को छोटे बच्चों पर विशेष नजर रखने की सलाह भी दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!