Breaking News

खनन वाहनों पर कार्रवाई के दौरान हंगामा: दबाव बनाने के आरोप, एआरटीओ ने दर्ज कराई एफआईआर

Spread the love

बदायूँ/बिसौली।
अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान आसफपुर क्षेत्र में उस समय हल्का तनाव पैदा हो गया, जब कार्रवाई के बीच कुछ लोगों द्वारा हस्तक्षेप किए जाने की शिकायत सामने आई। मामले को लेकर एआरटीओ की ओर से थाना फैजगंज बेहटा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार 24 मार्च को रामपुर सीमा के पास चेकिंग के दौरान तीन ट्रेलरों को रोका गया, जिनमें क्षमता से अधिक खनन सामग्री लदी हुई थी। एक वाहन मौके से निकल गया, जबकि दो वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। दस्तावेज संतोषजनक न पाए जाने पर दोनों वाहनों को नियमानुसार चालान कर चौकी आसफपुर में सीज कर दिया गया।
इसी दौरान कुछ लोगों के मौके पर पहुंचने और कार्रवाई को लेकर आपत्ति जताने की बात सामने आई। अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान दबाव बनाने और आपत्तिजनक व्यवहार की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके चलते पुलिस सहायता ली गई। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य कराई गई।
दोनों वाहनों पर ओवरलोडिंग के आरोप में नियमानुसार जुर्माना भी लगाया गया। इसके बाद संबंधित पक्ष द्वारा विरोध दर्ज कराने और तीखी प्रतिक्रिया देने की भी बात कही जा रही है।
प्रकरण को लेकर एआरटीओ की ओर से सरकारी कार्य में बाधा, अभद्रता और धमकी से जुड़े आरोपों में थाना फैजगंज बेहटा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों के तहत कार्रवाई की जाती रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!