Breaking News

दुपट्टा उठाने उतरी महिला को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Spread the love

बदायूँ।
शहर के पटेल चौक क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार थाना वजीरगंज क्षेत्र के लहरा लाडपुर गांव निवासी एक महिला गुरुवार को धार्मिक स्थल से लौटते समय टेंपो में सवार होकर घर जा रही थीं। शाम करीब 5:30 बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित एक दुकान के पास उनका दुपट्टा सड़क पर गिर गया। महिला टेंपो रुकवाकर दुपट्टा उठाने के लिए नीचे उतरीं।
इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक का माहौल छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!