Breaking News

जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा उझानी: रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

बदायूँ/उझानी।
कस्बा उझानी में गुरुवार को रामनवमी के पावन अवसर पर श्री कामधेनू गौशाला कमेटी के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा कस्बा भक्तिमय हो उठा।
शोभायात्रा का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश देते हुए क्षेत्रवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
यात्रा बिहारी जी मंदिर परिसर से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल उर्फ बंटी भैया एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने कलाकारों का तिलक कर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने जलपान और प्रसाद की व्यवस्था भी की।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों ने भाग लेकर आयोजन को भव्य बना दिया। पूरा कस्बा आस्था और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!