Breaking News

कांवड़ भरने आया युवक गंगा में डूबा, एसडीआरएफ और पुलिस की तलाश जारी

Spread the love

बदायूँ।
जनपद के अटेना घाट पर स्नान के दौरान एक युवक के गंगा में डूबने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एटा जिले के ततेरा गांव का रहने वाला युवक कांवड़ भरने के लिए अटेना घाट पहुंचा था। स्नान के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया। एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है, जो गंगा में युवक की तलाश में जुटी हुई है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में नारायण ग्रीन हाउस में गूंजा सुंदरकांड, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। श्री बालाजी जनकल्याण समिति (रजि.) की ओर से नगर …