Breaking News

44 लाख की सौगात: हुसैनपुर करोतिया-बनगढ़ में सीसी रोड का लोकार्पण, विधायक महेश चंद्र गुप्ता बोले—“हर गांव तक पहुंचेगा विकास”

Spread the love

बदायूं/सलारपुर।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने विकास खंड सलारपुर के ग्राम हुसैनपुर करोतिया और ग्राम बनगढ़ में 44 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण कर उन्हें जन सामान्य को समर्पित किया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि यह केवल सड़क निर्माण नहीं, बल्कि विकास की दिशा में मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामवासियों द्वारा इन मार्गों के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी विधानसभा को मां का दर्जा दिया है और उनकी प्राथमिकता जनता की सेवा और समस्याओं का समाधान करना है। विधायक ने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि यह सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाएंगी, बल्कि बच्चों की शिक्षा, किसानों की फसल ढुलाई और आम जनजीवन को भी आसान करेंगी।
विधायक ने कहा कि वर्तमान डबल इंजन सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं और हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर गांव तक सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचें। उन्होंने जनता के सहयोग को विकास की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कार्यकर्ताओं को अपनी पूंजी बताया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुखपति अनेकपाल पटेल, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष नोरंगपाल, हरिप्रसाद वर्मा, अनिल सिंह, धीर सिंह राजपूत, पंकज गुप्ता, प्रधान राम किशन, सोहनपाल शर्मा, वीरपाल, नईम चौधरी, अनूप पटेल, राजेंद्र पाल प्रधान, शहंशाह प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!