Breaking News

नवरात्रि समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब: मां सिद्धिदात्री के दर्शन को मंदिरों में लगी भीड़

Spread the love

बिसौली।
नवरात्रि के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आस्था की मिसाल पेश की। सुबह से ही नगर के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालु हाथों में फूल, नारियल और प्रसाद लेकर मां के दरबार में पहुंचे और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मंदिरों में दिनभर पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता रहा।
नवरात्रि समापन के अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन भी किया। नौ कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराकर प्रसाद वितरित किया गया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …