Breaking News

147 यूनिट रक्तदान से बचेंगी जिंदगियां: दिवंगत आत्माओं की स्मृति में लगा विशाल शिविर, उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

बिसौली।
जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स द्वारा नगर की तीन दिवंगत आत्माओं—सचिन नंदन वार्ष्णेय, विकास गुप्ता एवं मोहित राज गुप्ता—की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 147 रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मानव सेवा की मिसाल पेश की।
यह शिविर स्टार चैरिटेबल ब्लड सेंटर के तकनीकी सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। रक्तदान करने वालों में विशेष उत्साह नजर आया और बड़ी संख्या में लोगों ने आगे आकर योगदान दिया।
जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, समाज सेवा ही हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य है।”
वहीं डॉ. मिति गुप्ता ने बताया कि एकत्रित रक्त को जरूरतमंद मरीजों, विशेषकर थैलेसीमिया और आपातकालीन रोगियों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को किट व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुधा चौधरी, पदमा भार्गव, सुभाष रस्तोगी, क्षमा वार्ष्णेय, सरिता वार्ष्णेय, नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, संजय अग्रवाल, मनोज टाटा, अरविंद वर्मा, अनुपम वार्ष्णेय, नितिन गुप्ता, रूपम गुप्ता, शशांक भिल्ला, गौरव वार्ष्णेय सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक व समाजसेवी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!