Breaking News

स्मार्ट सिटी चयन पर विधायक का हुआ भव्य अभिनंदन, व्यापार मंडल ने जताया आभार

Spread the love

बदायूं।
उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के.बी. गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को नवयुग योजना के तहत नगर पालिका परिषद के स्मार्ट सिटी चयन पर आभार पत्र सौंपा। इस दौरान विधायक और उनके सुपुत्र भाजपा युवा नेता विश्वजीत गुप्ता का पटका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष के.बी. गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि विधायक के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने बताया कि बदायूं के विकास में युवा नेता विश्वजीत गुप्ता भी अपने पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और नगर को नई दिशा दे रहे हैं।
मंडल ने विश्वास जताया कि विधायक महेश चंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में स्मार्ट सिटी परियोजना आदर्श रूप से लागू होगी और बदायूं जल्द ही प्रदेश के अग्रणी नगरों में शामिल होगा।
इस अवसर पर चंद्र प्रकाश गुप्ता, दीपक राज महाजन, संदीप रस्तोगी, नरेंद्र कुमार गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, कमलेश गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, राहुल रावत, अखिल रस्तोगी, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. संजीव गुप्ता, मयूर गुप्ता, दीपांशु राठौर, रोहित गुप्ता, राजीव गुप्ता, रचित साहू, शेखर साहू, राजू शर्मा, कमल रस्तोगी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पकड़ा हाईवे पर ट्रकों से तेल चुराने वाला अंतरजनपदीय गिरोह

Spread the love180 लीटर डीजल व कैंटर सहित 3 गिरफ्तार बदायूं। जनपद में अपराधियों के …