Breaking News

ई-मेल से बम धमकी का अलर्ट: बदायूं में डाकघर- पासपोर्ट ऑफिस खंगाले, कुछ नहीं मिला

Spread the love

बदायूं।
जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के जरिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बरेली को विभिन्न जनपदों के डाकघरों और पासपोर्ट ऑफिस में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई।
सूचना मिलते ही बदायूं पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। जनपद के डाकघर और पासपोर्ट कार्यालयों में पुलिस टीम व विशेष चेकिंग टीम द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि जांच के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या अवैध सामग्री नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राप्त ई-मेल की गंभीरता से जांच की जा रही है और साइबर सेल टीम पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। साथ ही जनपद भर में सतर्कता बढ़ा दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और आमजन से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!