Breaking News

जेब से 30 हजार उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार: CCTV से खुली पोल, 10 हजार बरामद

Spread the love

बदायूं/सहसवान।
थाना सहसवान पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 10 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा के आदेश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सहसवान के निर्देशन में पुलिस टीम ने मु0अ0स0 135/2026 (धारा 303(2)/317(2) बीएनएस) में वांछित अभियुक्त फैजान पुत्र कैसर अली निवासी मोहल्ला दहलीज, सहसवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार 26 मार्च को वादी वकीलउद्दीन दुकान पर घरेलू सामान खरीदने गया था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से 30 हजार रुपये पार कर दिए। दुकान में लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान फैजान के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बिसौली रोड पर नाधा रोड के पास से आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 10 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी के 30 हजार में से 20 हजार रुपये घबराहट में कहीं गिर गए, जबकि 10 हजार उसके पास मिले।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह, कांस्टेबल प्रमोद कुमार और लोकेन्द्र सिंह शामिल रहे, जिनकी सक्रियता से मामले का त्वरित खुलासा हो सका।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!