Breaking News

“मिशन शक्ति का वार: गांव-गांव पहुंची पुलिस, महिलाओं को सुरक्षा और योजनाओं का दिया ज्ञान”

Spread the love

लश्करपुर ओईया में बैठक कर हेल्पलाइन नंबरों से लेकर सरकारी योजनाओं तक दी अहम जानकारी

संवाददाता: असलम

इस्लामनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के दूसरे राउंड के तहत पुलिस विभाग ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया। इसी क्रम में थाना इस्लामनगर पुलिस की महिला सुरक्षा टीम ने ग्राम पंचायत लश्करपुर ओईया में बैठक आयोजित कर महिलाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
बैठक के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को बालिका सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए, ताकि वे डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रह सकें।
पुलिस टीम ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं नशा मुक्ति भारत अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसके अलावा महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया। इसमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्डलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा जारी जागरूकता पत्रक भी वितरित किए गए। पुलिस टीम ने महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी थाना इस्लामनगर की टीम मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!