Breaking News

“हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजेगा बिल्सी: भव्य डोला, 156 भोग और महाआरती से सजेगा नगर”

Spread the love

सुंदरकांड से होगी शुरुआत, झांकियों के साथ निकलेगा विशाल जुलूस—मंदिरों में तैयारियां तेज

संवाददाता: गोविंद देवल


बिल्सी। नगर में श्री हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर मंदिरों और समितियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल की सुबह शिव शक्ति भवन मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे नगर के मुख्य बाजार स्थित पीएनबी से बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य डोला निकाला जाएगा, जो बंबा चौराहे के पास स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर पर जाकर संपन्न होगा।
नगर के श्री सिद्धपीठ बालाजी धाम पर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर दोपहर 12 बजे महाआरती दरबार के महंत मटरुमल शर्मा द्वारा कराई जाएगी। इसके बाद कन्याओं को भोज कराया जाएगा। इससे पूर्व बाबा को 156 प्रकार के व्यंजनों का विशेष भोग भी अर्पित किया जाएगा।
इसके अलावा मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार में भी जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जहां महंत संजय शर्मा के नेतृत्व में सामूहिक यज्ञ का आयोजन होगा और सैकड़ों श्रद्धालु आहुतियां देंगे।
नगर के तहसील मोड़ स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर और खौसारा के बलदेव धाम पर भी श्री बालाजी भक्त मंडली के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
पूरे नगर में इस आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है और मंदिरों में सजावट व धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली

Spread the loveबिसौली। आदि शक्ति माता काली शिव मंदिर, बंजरिया में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के …

error: Content is protected !!