Breaking News

84 घंटे हनुमान मंदिर में गूंजे जयकारे: भक्ति में डूबा सराफा बाजार, 56 भोग व विशाल भंडारे ने बांधा समां

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर में शनिवार को पवन पुत्र श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
मंदिर के पुजारी पंडित सुधीर मिश्रा ने प्रातःकाल श्री बालाजी महाराज का नवीन वस्त्र एवं आभूषणों से भव्य दिव्य श्रृंगार किया। इसके बाद मिश्रा सुंदरकांड मंडल द्वारा सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया, जिसने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। पाठ के उपरांत 101 दीपों से महाआरती उतारी गई और 56 भोग का भव्य दर्शन कराया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 10 बजे कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसके बाद विशाल भंडारा शुरू हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया।
पुजारी पंडित सुधीर मिश्रा ने बताया कि श्री हनुमान जी कलयुग के जागृत देव हैं और उनकी सच्ची उपासना से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं।
इस अवसर पर रामगोपाल पटवा, प्रदीप पटवा, नरेश कुमार प्रजापति, कपिल रस्तोगी, आलोक भारद्वाज, दीपक वैश्य, अंशु वैश्य, कशिश रस्तोगी, संजय राणा, कन्हैया मिश्रा, वंश मिश्रा, अमित ढींगरा, राजू वैश्य, शिवम देवल, संजीव साहू, शगुन साहू, अमन, उत्कर्ष, मनु गुप्ता एवं राजकुमार सिंह सेंगर सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

Spread the loveसंवाददाता बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दर्ज …

error: Content is protected !!