Breaking News

उसहैत पुल हनुमान मंदिर में भक्ति की बही बयार: सुंदरकांड पाठ में उमड़ा जनसैलाब, जयकारों से गूंजा माहौल

Spread the love

▶ देर रात तक चला संगीतमय पाठ, प्रसाद वितरण के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
संवाददाता: गोविंद देवल
उसहैत। भगवान श्रीराम के परम सेवक पवनपुत्र हनुमान जी की जयंती के अवसर पर उसहैत पुल स्थित प्रख्यात हनुमान मंदिर पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति का वातावरण सजीव कर दिया।
मंदिर के पुजारी बाबा काले बाबा ने बताया कि विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सुंदरकांड पाठ देर रात तक चलता रहा। संगीतमय पाठ के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और पूरे परिसर में “जय श्रीराम” व “जय हनुमान” के जयकारे गूंजते रहे।
सुंदरकांड के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर पंडित राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार, अर्पित पाठक, राजकिशोर पाण्डेय, केशव भारद्वाज, देवेंद्र सिंह, टिंकू राठौर (सभासद), अरविंद सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जन्माष्टमी पर अस्थाई गौ आश्रय स्थल में श्रद्धा के साथ हुआ गौ पूजन

Spread the loveसहसवान, बदायूं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत कोल्हाई स्थित अस्थाई …