Breaking News

जिंदगी बचाने वालों का सम्मान: बदायूं में धूमधाम से मनाया गया EMT दिवस, उत्कृष्ट कर्मियों को मिला सम्मान

Spread the love

▶ 102-108 एंबुलेंस स्टाफ की सेवाओं को सराहा, सीएमओ ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। जनपद में संचालित 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा के पदाधिकारियों एवं ईएमटी-पायलटों द्वारा जिला अस्पताल परिसर में बड़े हर्षोल्लास के साथ EMT दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मियों के योगदान को सराहा गया।
एम्बुलेंस संचालक संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस के प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि जनपद में कार्यरत 102 एवं 108 एंबुलेंस स्टाफ लगातार उत्कृष्ट सेवाएं दे रहा है और हर परिस्थिति में लोगों की मदद के लिए तत्पर रहता है।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ईएमटी कर्मियों को बदायूं के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मोहन झा द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे कर्मचारियों का उत्साह और मनोबल बढ़ा।
इस मौके पर प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद इस्लाम, मंडल प्रबंधक अभिषेक पांडे, जिला प्रभारी नितीश राय, सूर्य प्रताप, प्रेम शंकर सहित कई ईएमटी एवं पायलट उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हर घर से निकले ‘एक रोटी गऊ माँ के नाम’: स्वतंत्र प्रकाश

Spread the loveभाविप गौरीशंकर शाखा की अनूठी पहल: शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर में स्थापित हुआ …

error: Content is protected !!