Breaking News

सीतापुर जिला अधिकारी ने इटरलांकिग उखाड़कर देखा मानक, ठेकेदार को नोटिस जारी

Spread the love

सीतापुर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर एक्सन में जिला अधिकारी राजा गणपति आर
अजय सिंह संवाददाता
सीतापुर।  जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर ने आज मिश्रिख में गृह विभाग द्वारा जनपद सीतापुर के थाना सदना के अन्तर्गत पुलिस चौकी कैलाश आश्रम के अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर परिसर में लगायी गयी इटरलाकिंग को उखड़वाया, जहां इंटरलाकिंग के नीचे बजरी न पाये जाने पर ठेकेदार की कटौती एवं नोटिस जारी करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये तथा जेई द्वारा किये गये निरीक्षण में कमियों की अनदेखी करने पर नोटिस जारी करने के साथ-साथ पूरी इंटरलाकिंग उखड़वा कर सही ढंग से कार्य करने के हेतु निर्देशित किया। चौकी के अन्दर निर्माणाधीन हवालात को देखते हुये जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया कि शौचालय एवं अन्य कार्यों को पूरी गुणवत्तापरक एवं मानक के अनुरूप पूर्ण किया जाये तथा अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जाये।
युवा कल्याण विभाग द्वारा जनपद सीतापुर के ग्राम पंचायत अनोगी विकास खण्ड मछरेहटा मेें ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण कार्यों को देखते हुये निर्देश दिये कि कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण किया जाये।

Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!