Breaking News

स्कूली वाहनों पर सख्ती: 8 ओवरलोड गाड़ियों पर कार्रवाई, 2.6 लाख का जुर्माना

Spread the love

तकनीकी चेकिंग अभियान तेज; बिना फिटनेस और अधूरी जानकारी वाले वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष तकनीकी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में परिवहन विभाग पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
परिवहन विभाग द्वारा एक सार्वजनिक पोर्टल जारी किया गया है, जिसमें सभी स्कूल संचालकों को अपने वाहनों की पूरी जानकारी अपलोड करनी अनिवार्य कर दी गई है। इस पोर्टल के माध्यम से अभिभावक और आम लोग भी स्कूली वाहनों की स्थिति और विवरण आसानी से देख सकते हैं।
विभाग की ओर से गठित सात टीमें रोजाना स्कूलों में पहुंचकर वाहनों की तकनीकी जांच कर रही हैं। जांच के दौरान पाई जा रही कमियों को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता के लिए संबंधित स्कूल संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
अभियान के साथ-साथ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम के नेतृत्व में प्रवर्तन कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में 8 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 2.6 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
परिवहन विभाग ने स्कूली वाहन संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की सभी जानकारियां जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड करें और जिन वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है, उन्हें बच्चों के आवागमन में प्रयोग न करें। साथ ही सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!