Breaking News

बिसौली तहसील में कल लगेगा संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम करेंगे जनसुनवाई

Spread the love

जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में अधिकारियों की मौजूदगी में सुनी जाएंगी जनता की समस्याएं

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल 2026 को तहसील बिसौली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अवनीश राय करेंगे।
इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे और आमजन की शिकायतों को सुनकर मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं लेकर निर्धारित समय पर तहसील पहुंचें, जिससे उनका त्वरित समाधान किया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …